लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता। बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर ली। चोरी की सूचना पर घर पहुंचे परिवार ने कृष्णानगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संगम बिहार निवासी संजय सक्सेना परिवार संग रहते हैं। घर पर ही सिलाई का काम करते हैं। पीड़ित ने बताया कि बीते 14 फरवरी को वह पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक घर प्रयागराज चले गए थे। 18 फरवरी को जब वह वापस घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर संजय के होश उड़ गए। घर के अंदर गए तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी के जेवर और आठ हजार रुपये नगद पार कर ले गए। पीड़ित ने फौरन घर में चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर कृष्णा नगर थाने की पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.