मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी
गोरखपुर, जून 9 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के गुलरिहा में चोरों ने एक सुनसान मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने उड़ा दिए। घटना के समय पीड़ित परिवार अपने बच्चे का एडमिशन कराने नोएडा गया हुआ था। सोमवार को मकान मालिक वापस लौटे तो चोरी की सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दी गई। पीड़ित के तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जंगल छात्रधारी चौकी अंतर्गत बजरंगपुरम कॉलोनी के रहने वाले बृजेश कुमार तिवारी का कहना है कि 4 जून की रात को बच्चे के प्रवेश के संबंध में परिवार सहित नोएडा गया था। सोमवार की सुबह वापस लौटा तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है, घर से सोने-चांदी के गहने ,कैमरा व अन्य सामान गायब मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.