मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र के राधा गार्डन में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी को खंगालकर जेवर, नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी की जानकारी राधा गार्डन निवासी रीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान का मुख्य गेट बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में उसमें रखे कीमती सामान को चोरी कर लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जब उन्होंने घर का सामान अस्त-व्यस्त देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये है। घटना के बाद उन्होंने आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.