मकान का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण चोरी
फरीदाबाद, मई 24 -- पलवल, अजित कुमार। शहर के राजीव नगर में बंद पड़े एक मकान से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर निवासी विष्णु ने बताया कि वह 20 मई को रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। उनकी पत्नी सविता अपने मायके गुलावद गांव में रिश्तेदारी में हुए निधन पर शोक प्रकट करने गई हुई थी। इसी दौरान घर पूरी तरह खाली होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखी अलमारी और अन्य कमरों को खंगालते हुए करीब 2.5 लाख रुपये की नकदी, दो सोने की चैन, दो सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट तथा चांदी के कई आभूषण चोरी कर लिए। जब परिवार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.