देवरिया, जून 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के भुजौली कालोनी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान चोर उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साथ ही जल्द ही पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।शहर के भुजौली कालोनी के बुद्ध बिहार कालोनी में ज्ञान प्रकाश की मकान है। उनका आरोप है कि वह मकान का ताला बंद कर एक दिन पहले गांव चले गए। जब अगले दिन आए तो वह अवाक रह गए। मकान का ताला टूटा था और सामान बिखरे पड़े थे। अंदर जाकर उन्होंने देखा तो पांच हजार रुपये नकदी, सोने का कंगन, तीन सेट गले का हार, तीन महिला व एक पुरुष अंगुठी, कान का पांच झुमका, एक नथिया, दो पाजेब चांदी का, एक पतला पायल समेत अन्य सामान गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच की। ...