गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो स्थित गांधीनगर फेज-1 दहला में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हरसेवकपुर नंबर दो गांधीनगर फेज-1 दहला निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव के अनुसार वह 5 अप्रैल को किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। 8 अप्रैल 2026 को जब वह वापस घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी भी टूटी हुई थी और उसमें रखी पायल, कंगन,अंगूठी समेत करीब 80 हजार रुपये नकदी गायब थे।पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर गुलरिहा पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष गुलरिहा इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.