मकान का ताला तोड़कर गहने-नगदी समेत सिलेंडर चोरी
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। गीता कॉलोनी इलाके में बदमाशों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर गहने, नगदी समेत तीन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय पीड़िता नसीफा परिवार के साथ गीता कॉलोनी स्थित सफेदा झुग्गी इलाके में रहती हैं। नसीफा ने बताया कि 24 मार्च को उनकी मां का देहांत हो गया था। इस वजह से वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने पैतृक गांव बिजनौर, उत्तर प्रदेश गई हुई थीं। घर की देखभाल के लिए उनका बेटा सुहेल वहीं रुका था। चार अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे सुहेल घर पर ताला लगाकर काम पर गया था। जब वह अगली सुबह पांच अप्रैल को 7:30 बजे वापस लौटा तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इसके अलावा घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.