नोएडा, मार्च 24 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सादुल्लापुर गांव के समीप घनश्याम कॉलोनी में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने और चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस के मुताबिक देवेश यादव ने बताया कि वह परिवार के साथ किसी काम से एटा गए थे। इसी बीच चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित घर वापस लौटे तो चोरी की घटना के बारे में पता चला। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...