मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पत्थरबाजी
गाज़ियाबाद, जून 29 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की भारत नगर कॉलोनी में छज्जे निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर की भारत नगर कॉलोनी में सरताज मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। मकान के छज्जे को लेकर पड़ोसी नसीम एतराज जता रहे हैं। रविवार रात को इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। यह भी पढ़ें- मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पत्थरबाजी इस मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि दरोगा भानू प्रताप की तहरीर पर सरताज,असमत खान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.