मकान का छज्जा गिरने से मलबे में बच्ची दबी, गंभीर घायल
बुलंदशहर, जून 27 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग में एक मकान का छज्जा भरभराकर गिरने से उसके मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।आनन- फानन में परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। तहसील टीम ने भी मौका मुआयना किया। मोहल्ला पक्का बाग निवासी सतपाल ने बताया कि उनकी पुत्री ईशा (10वर्ष) शनिवार दोपहर दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में ईशा दब गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ईशा के मलवे में दबने के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भाग कर ईशा को मलवे से निकला और अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.