मकान का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत
बदायूं, जून 6 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव आरिफपुर नवादा में शुक्रवार को एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से अज्ञात मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर मकान तोड़ने का काम कर रहा था। छज्जा भरभराकर गिरने से वह मलबे के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति के पुराने और क्षतिग्रस्त मकान को गिराने का काम चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.