हरदोई, जून 17 -- हरदोई। गुरगुज्जा गांव में मकान पर कब्जा करने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। माधुरी मिश्रा पत्नी रामू मिश्रा ने बताया कि वह 2017 से गुरगुज्जा स्थित अपने मकान में परिवार सहित रह रही हैं। आरोप है 10 जून की दोपहर करीब तीन बजे महोलिया बाईपास क्षेत्र निवासी अमरेन्द्र कुमार तिवारी, उमेश कुमार तिवारी समेत अन्य लोग कार और बाइक से उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज कर सामान के साथ तोड़फोड़ की। विरोध पर आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की तथा घर से निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि रानी तिवारी, गीता तिवारी, रानी मिश्रा, नेहा मिश्रा और अरुणा पाण्डेय ने बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की अन्य महिलाओं के साथ भ...