मऊ, अप्रैल 20 -- घोसी,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा केरमा महरूपुर में एसडीएम के आदेश के बाद गेहूं की कटाई करने से नाराज दबंगों ने आग लगाकर घर एवं मड़ई फूंक दी। जिसमें पीड़ित की सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई एवं मड़ई में बंधी भैंस भी झुलस गई। इस घटना में गृहस्वामी का करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर 5 लोगों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली क्षेत्र के केरमा महरूपुर निवासी राम बड़ाई यादव पुत्र विक्कू यादव ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसमें बताया कि ग्राम सभा स्थित उसकी भूमिधरी में गेहूं बोया गया था। यह भी पढ़ें- पांच घरों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख विगत 17 अप्रैल को जब वह मजदूरों के साथ अपने खेत पर गेहूं काटने के लिए पहुंचा ...