फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। शहर के वर्मा चौराहे के पास सुंदर नगर कालोनी में शनिवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। हालांकि समय रहते पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंच गई तो मामला बढ़ नहीं पाया। दोनो पक्षों को सोमवार तक यथा स्थित बनाए रखने का बनाए रखने के आदेश दिये गए हैं। सुंदर नगर कालोनी निवासी आलोक सिंह ने बताया कि वह अपने पुराने मकान में साफ-सफाई करवा रहे थे। मजदूर लगे थे। पनी मोहल्ला निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक अपने करीब 15 साथियों के आया और जमीन को कब्रिस्तान बता कर काम बंद करवा दिया। पीछे बनी दीवार पैर से धक्का देकर गिरा दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि सोमवार को राजस्व टीम पैमाइश करेगी। मौके पर यथा स्थित बनाए रखने के निर्देश दिये गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...