नई दिल्ली, जून 24 -- दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने एक ही दिन में दो ऐसे बड़े फैसले लिए जिनसे लाखों गरीबों को बड़ा फायदा मिलेगा। एक तरफ जहां 1 जनवरी 2025 तक झुग्गी बस्ती में बसे सभी पात्र परिवारों को पक्का मकान देने का फैसला लिया गया है तो राजधानी के भवन निर्माण श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत उन्हें 2 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा। इन दोनों फैसलों से लाखों परिवारों को फायदा मिलने वाला है।झुग्गीवालों को पक्का मकान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) की 36वीं बोर्ड बैठक में झुग्गी पुनर्वास के लिए कटऑफ तिथि बढ़ाकर एक जनवरी 2025 करने का निर्णय लिया गया। इससे जेजे बस्तियों में रहने वाले करीब चार से पांच लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा...