औरैया, अप्रैल 14 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला तिवारियान में अचानक कई मकानों में गहरी दरारें पड़ने से हड़कंप मच गया है। दरारें बढ़ने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और लोग घरों में रहने से भी डर रहे हैं। मोहल्ले के निवासी मुखिया, आशीष कुमार, कमलेश कुमार, अभिषेक शुक्ला, अरुण कुमार, सर्वेश चंद्र और आनंद कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उनके घरों की दीवारों और फर्श में दरारें पड़नी शुरू हुईं, जो धीरे-धीरे चौड़ी होती जा रही हैं। कई मकानों की हालत इतनी खराब हो गई है कि उनमें रहना खतरे से खाली नहीं है। पीड़ित मुखिया ने बताया कि अचानक दीवारों में दरारें आने से परिवार के लोग बेहद भयभीत हैं। यह भी पढ़ें- जल्द लीकेज पाइप लाइनों की कराई जाए मरम्मत रात में भी ठीक से नींद नहीं आती, क्योंकि हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.