बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर 14 भावनियापुर में स्थित सरजू नहर पीछे कॉलोनियों में चलने को सड़क न ही जलनिकासी को नाली का निर्माण कराया गया है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी मकानों के बगल खाली पड़े प्लॉटों में ही जमा हो रहा है। इससे उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। संक्रामक बीमारियों के फैलने को लेकर लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नगर पालिका की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.