नवादा, फरवरी 16 -- रोह, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय रोह में सैकड़ों घरों की छतों के ऊपर मौत रूपी हाईटेंशन बिजली तार झूल रही है। वहीं दर्जनों मकानों के बीच से 11 केवीए विद्युत आपूर्ति वाली तार गुजरी है। जिसके कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता है। इसकी वजह से लोगों की जान पर तक बन चुकी है। लेकिन शिकायतों और हादसों की सूचना के बाद भी इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। हालांकि पिछले साल आवासीय क्षेत्र से हाईटेंशन तार को मेन रोड किनारे शिफ्ट करने के लिए सर्वेक्षण किया गया था। विभागीय पदाधिकारी द्वारा इससे संबंधित रिपोर्ट वरीय अधिकारी को भेजी गई थी। इसके बाद सबकुछ ठंडे बस्ते में चला गया। उल्लेखनीय है कि रोह थाना मोड़ से पुराना ब्लॉक के बीच निवास करने वाले सैकड़ों परिवार हाईटेंशन तार के कारण कई तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। मकानों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.