बलिया, मई 23 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में पिछले सात से 21 मई तक चली स्व-गणना प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शुक्रवार से जनगणना का मुख्य और पहला चरण शुरू हो गया है। सरकारी कर्मचारी घर-घर पहुंचकर मकानों का सूचीकरण और सुविधाओं से जुड़े 33 सवालों को एकत्र करने का काम शुरू कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने मकान गणना के लिए सात हजार 850 प्रगणकों को तैनात किया है। साथ ही यह निर्देश दिया है कि गणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने चाहिए। अन्यथा कार्रवाई हो सकती है। यह भी पढ़ें- जनगणना: शुरू हुआ घरों का सर्वे, घर-घर पहुंचे कर्मचारी2011 की जनगणना के आंकड़े जिले में 2011 की जनगणना में कुल आबादी 32 लाख 39 हजार 774 थी। इनमें पुरुषों की संख्या 16 लाख 72 हजार 902 तथा महिलाओं की आबादी 15 लाख 66 हजार 872 थी। जिले की कुल साक्षरता दर 70.94 प्रति...