सीवान, मई 7 -- महाराजगंज। प्रखंड के पंचायत में जनगणना को ले मकानों की गणना और नंबरिंग का काम पूरा कर लिया गया है। वीडियो सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी बिंदु कुमार ने बताया कि 10649 हेक्टेयर में स्थित 69 राजस्व गांव में जनगणना का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना को ले 302 प्रशिक्षित प्रगणक व 53 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। जनगणना टीम ने प्रखंड के 16 पंचायत में नजरी नक्शा व मकान की गणना के साथ नंबरिंग का कार्य पूरा कर लिया है। यह भी पढ़ें- कैम्प मोड में होगी जनगणना 2027 की मकान गणना, प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को जारी हुआ आदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...