मकानों कराए खाली, हर गली में तैनात कर दी गई पुलिस
संभल, जून 7 -- कसेरूआ गांव में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। सुबह करीब दस बजे से ही गांव में पुलिस बल पहुंचना शुरू हो गया था। नखासा थाना पुलिस के साथ साइबर क्राइम थाना, महिला थाना, कैलादेवी तथा रायसत्ती थाने की पुलिस भी मौके पर तैनात रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से गांव में हलचल तेज हो गई और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। यह भी पढ़ें- संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, पहली मंजिल पर आई लव मोहम्मद का पोस्टर और झंडा मिलाकार्रवाई का आरंभ दोपहर करीब एक बजे क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उनके बाद तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार दीपक जुरैल भी कार्रवाई स्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.