मकसूदपुर में गंडक नहर पुल में हुआ सुराख,हादसे की आशंका
गोपालगंज, जून 18 -- उचकागांव। प्रखंड के मकसूदपुर गांव के समीप गंडक नहर के पुल पर बड़ा सुराख हो गया है। पुल के बीचों-बीच सुराख हो जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है। अब तक संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। यह पुल उचकागांव और कुचायकोट प्रखंड को जोड़ता है। इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है।
पुल का उपयोग क्षेत्र के लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए इसी पुल का इस्तेमाल करते हैं। पुल में बड़ा सुराख होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को मजबूर हैं। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। अंधेरे में होल स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.