एटा, अप्रैल 16 -- गाव मकसूदपुर में रियाज खान पुत्र वारिस अली, रियाज मोहम्मद पुत्र नियाज मोहम्मद, इलियास अली के पांच बीघा में गेंहू की फसल खड़ी हुई थी। 10 बीघा फसल का लांक कटा हुआ पड़ा था। गुरुवार 11 बजे लांक में आग की लपटे उठती दिखायी दी। दमकल को सूचना देकर लोग आग बुझाने में जुट गए। दमकल गाड़ी ने भी पहुंचने के बाद पानी की बौछार की। तेज हवा से लांक के साथ खड़ी फ़सल भी जलकर खाक हो गयी। क्षेत्रीय लेखपाल सुरजीत यादव ने बताया कि एक ही गाटा संख्या में तीन किसानों की 15 बीघा गेंहू की फसल जलकर कर खाक हो गयी। यह भी पढ़ें- बिजली लाइन में फाल्ट से 12 बीघा गेहूं की फसल जली, नुकसान एसडीएम पीयूष रावत ने बताया कि घटना संज्ञान में है। फायर ब्रिगेड गाड़ी को मौके पर भेज दिया गया। क्षेत्रीय लेखपाल को भी इस घटना में हुए नुकसान का आंकलन क़र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को...