कोडरमा, जनवरी 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी, गुरुवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 जनवरी की रात 9:19 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और उसी समय उत्तरायण यात्रा आरंभ करेंगे। इस बार संक्रांति प्रदोष काल के बाद हो रही है, इसलिए शास्त्रानुसार धार्मिक कर्म 15 जनवरी को करना श्रेष्ठ और फलदायी माना गया है। आचार्य मनिलाल पांडेय उर्फ मनी बाबा ने बताया कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म में पुण्य कर्म, दान और स्नान का विशेष पर्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में समृद्धि आती है। स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करना एवं पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। उत्तरायण काल में किए गए धार्मिक कर्मों का प्रभाव सामान्य समय की तुलना में कई गुना बढ़ जाता है। दान-प...