मुंगेर, फरवरी 27 -- मुंगेर। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले मकर संक्रांति-सह-वसंत उत्सव 2025-26 की कार्यक्रम तिथि में बदलाव किया गया है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से आगामी 28 फरवरी को होने वाली प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है। अब ये प्रतियोगिताएं 2 मार्च को किला परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उत्सव के दौरान शास्त्रीय व लोक नृत्य, गायन (एकल व समूह), हस्तशिल्प, मूर्तिकला, चित्रकारी, डॉक्यूमेंट्री और फैशन शो जैसी विधाओं में कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...