गाजीपुर, जनवरी 15 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के जफरपुर डिहिया स्थित कपिल मुनि आश्रम पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मेला और भजन-कीर्तन किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चे जहां अपने मन के खिलौने खरीदारी में खुशहाल दिखे। वहीं बड़े बुजुर्ग लोग भजन-कीर्तन का आनंद लेते रहे। मेला में शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग रहा। कार्यक्रम का आयोजन कपिल मुनि आश्रम प्रबंधन समिति के तरफ से किया गया। इस मौके पर लालजी विश्वकर्मा, रामजी विश्वकर्मा, डा. रामवृक्ष यादव, डा. सुभाष आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.