अलीगढ़, जनवरी 15 -- अलीगढ़। अचल ताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। संत सेवा समिति के महंत विनय नाथ महाराज ने बताया कि भगवान श्री गणेश का आकर्षक शृंगार पतंग, रेवड़ी, मूंगफली, गजक से किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा-अर्चना एवं आरती का क्रम चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों को प्रसाद स्वरूप रेवड़ी, मूंगफली व गजक का वितरण किया गया। इस दौरान ललित वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, लक्की उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.