बोकारो, जनवरी 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बरनवाल महिला समिति की ओर से कुर्मिडीह में कंबल व चूड़ा वितरण किया गया। लेप्रोसी ग्रसित गांव में कम्बल, चूड़ा व तिलकुट, लाई, गुड़ पुराने गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए। मौके पर योगिता बरनवाल, निरजा बरनवाल, स्वीटी, प्रियंका, ज्योति के साथ बरन विकाश समिति के पदाधिकारी प्रेमबिहारी बरनवाल,जयकृष्ण बरनवाल, अरुण बरनवाल, उपेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...