आरा, जनवरी 13 -- -मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व, आज या कल को लेकर लोगों में असमंजस आरा, निज प्रतिनिधि। मकर संक्रांति त्योहार का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व माना जाता है। इस वर्ष मकर संक्रांति को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी है। दरअसल इस बार मकर संक्रांति के साथ षटतिला एकादशी की तिथि भी पड़ रही है। आम तौर पर मकर संक्रांति पर देशभर में स्नान, दान और खिचड़ी खाने की परंपरा निभाई जाती है। वहीं बिहार में दही-चूड़ा खाने का विशेष रिवाज है, लेकिन सनातन परंपरा में एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित माना गया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि इस बार मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी और दही चूड़ा खाया जा सकता है या नहीं? इसे देखते हुए अधिकतर विद्वानों का मत है कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मानना ही श्रेयस्कर है। भोजपुर में भी मकर संक्रांति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.