मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मकर संक्रांति की तैयारी शुरू हो गई है। यह पर्व सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इसी दिन से सूर्य की उत्तर दिशा की यात्रा शुरू होती है, जिसे हिन्दु धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। यह पर्व शुद्धता नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मकर संक्रांति कहीं 14 जनवरी को को तो कहीं 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिष राकेश मिश्र बताते हैं कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख सूर्य पर्व है। सूर्य के उत्तरायण होते ही खरमास समाप्त हो जाएंगे और मांगलिक कार्य शुरू होंगे। इस बार मकर संक्रांति पर वृद्धि योग, लाभ दृष्टि योग, नव पंचम योग का शुभ संयोग बन रहा है। काशी पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा क्योंकि पंचांग के अनुसार सूर्य 14 जनवरी बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.