फरीदाबाद, जनवरी 14 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में मकर संक्रांति का पर्व सादगी और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया। जिलेवासियों ने गरीबों एवं घर पर मांगने के लिए आने वालों को दान कर पुण्य कमाया। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति के अवसर पर 40 से अधिक स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इसके अलावा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थानों ने कंबल, कपड़े सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई। शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। भंडारों में खिचड़ी, पूड़ी-सब्जी, हलवा और चाय आदि का वितरण किया गया। आयोजकों का कहना था कि मकर संक्रांति दान और पुण्य का पर्व है। इसलिए इस दिन सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी गई। कई स्थानों पर स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली और आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.