कन्नौज, जनवरी 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम रौतामई में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जन जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम में 22 गरीब महिलाओं को गर्म कंबल तथा 10 बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य हरि ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा, जरूरतमंदों की आवश्यकता अनुसार उनकी मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र यादव देव ने किया। फाउंडेशन अध्यक्ष बृजराज कश्यप, संरक्षक आशुतोष कश्यप, राजेश मिश्रा, विवेक दुबे, एडवोकेट मिथिलेश भारती, ललित कटियार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अजय कश्यप, गौरव कश्यप, वर्षा आदर्श या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.