बागपत, जनवरी 15 -- बड़ौत। शहर में धार्मिक सद्भाव से मकर संक्रांति धार्मिक पर्व मनाया गया। इस दौरान नगर वासियों ने सुबह-सुबह उठकर स्नान किया। इसके उपरांत मंदिरों में जाकर दाल, चावल, तिल, घी, कपड़ों का दान किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घरों में महिलाओं ने अपने घर के बड़ों को पूजकर कर खाना परोसा और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शहर में जगह-जगह मकर संक्रांति पर्व पर भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के शिव पंचमुखी मंदिर एवं संस्कृत पाठशाला में मकर संक्रांति मनाई गई पाठशाला की आचार्य एवं बटुकों को द्वारा यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें विधि विधान से आहुति दी गई और इसके उपरांत खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। अध्यक्ष देव कुमार शर्मा, कृष्ण दत्त शर्मा, मनोज शर्मा, अभिनव शर्मा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा रेलवे रोड पर निर्माणाधीन राधा गोविंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.