मुरादाबाद, जनवरी 14 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव खैरुल्लापुर में सैकड़ों दिव्यांग और गरीब वृद्ध लोगों को मकर संक्रांति पर भोजन कराया गया। इसके साथ ही जरूरमंदों को कंबल और अन्य उपहार बांटे गये। पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए क्षेत्र के पूर्व प्रधान ने बुधवार को सैकड़ों लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया। क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव खैरूल्लापुर में पूर्व प्रधान राजकुमार ने 7 साल पुरानी परंपरा कायम रखते हुए बुधवार को सैकड़ों लोगों को भोजन कराया और दो हजार से अधिक लोगों को कंबल बांटे। पूर्व प्रधान राजकुमार ने कहा कि ईश्वर की बदौलत वह लगातार सात सालों से गरीब असहायों को भोजन खिलाने की परंपरा कायम रखे हुए हैं। कार्यक्रम में सपना, आकांक्षा राज,भूमिष्का राज,आदित्य राज प्रधान रजत राज प्रधान, सनी कुमार रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.