गाजीपुर, जनवरी 8 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति को लेकर ग्रामीण अंचलों में पतंग उड़ाने का उत्साह चरम पर है। गांवों में पतंग उपलब्ध न होने के कारण लोग पांच से दस किलोमीटर दूर आसपास के बाजारों तक जाकर पतंग की खरीदारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले गांव की छोटी दुकानों पर ही पतंग और मांझा आसानी से मिल जाता था, लेकिन प्रतिबंध के बाद अब बाजारों पर निर्भरता बढ़ गई है। विपुल चौबे, नितेश मिश्रा, राजू कनौजिया, मोनू, अभिषेक और विशाल ने बताया कि कई परिवार एक साथ बाइक और साइकिल से बाजार पहुंचकर पतंग खरीद रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मांझे पर प्रतिबंध के चलते दुकानदार भी सतर्क हो गए हैं। दुकानदार सूरज पाठक ने बताया कि इस बार केवल सादा धागा और सुरक्षित पतंग ही बेची जा रही है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.