घाटशिला, जनवरी 21 -- बहरागोड़ा।बुधवार को बहरागोड़ा बाजार स्थित महिला कल्याण समिति परिसर में सेवा और सम्मान का एक अनूठा संगम देखने को मिला। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने क्षेत्र के 100 गरीब और जरूरतमंद रिक्शा चालकों के बीच खुशियाँ बांटीं। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान कुणाल ने सभी रिक्शा चालकों को गंजी और ट्राउजर भेंट कर सम्मानित किया। ठंड के इस मौसम में उपहार पाकर रिक्शा चालकों के चेहरे खिल उठे। वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि त्योहारों की असली सार्थकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने में है। उन्होंने कहा कि रिक्शा चालक हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं जो कड़ी मेहनत कर लोगों को मंजिल तक पहुँचाते हैं, उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.