मुजफ्फर नगर, जनवरी 14 -- नववर्ष के पहले पर्व मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सूर्य देव के उत्तरायण होने पर गंगा-जमुनी तहजीब में यह पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक बना, जहाँ हर वर्ग के लोगों ने मिलकर सेवा कार्यों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुबह स्नानादि के बाद सूर्य की उपासना कर तिल और गुड़ का दान किया गया। भीषण ठंड के बावजूद शहर में सेवा का जज्बा कम नहीं हुआ। शहर में भंडारे का आयोजन किया गया। गरीब लोगों को तिल-गुड़, मूंगफली, खिचड़ी तथा कम्बल व कपड़े आदि भी दान किया। नवीन मंडी स्थल स्थित व्यापारी नेता संजय मत्तल के प्रतिष्ठान पर सेवा एवं समर्पण की मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए पकौड़ी एवं चाय के प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.