चंदौली, जनवरी 13 -- चंदौली, संवाददाता। मकर संक्रान्ति पर्व के दृष्टिगत जिले में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए 13 से 15 जनवरी की रात 12 बजे तक विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। इसके तहत पड़ाव चैराहे से राजघाट होते हुए वाराणसी में प्रवेश करने वाले वाहन रामनगर होते हुए एनएच-19 से अपने गंतव्य को जाएंगे। अथवा पड़ाव चैराहे से बहादुरपुर रिंग रोड से होते हुए गंतव्य को जाएंगे। इसके अलावा मुगलसराय के चकिया तिराहा से किसी भी प्रकार के मालवाहक भार वाहन जो वाराणसी की तरफ जाएंगे। उनको गंजी प्रसाद तिराहे से डायवर्ट करके गोधना चौराहा से एनएच-19 हाईवे होते हुए वाराणसी भेजा जाएगा। वहीं मुगलसराय की तरफ से वाराणसी को जाने वाले पिकअप एवं मैजिक मालवाहक वाहन को एफसीआई तिराहे से डायवर्ट कर साहुपुरी तिराहे से रामनगर की तरफ भेजा जायेगा। एफसीआई से पड़ाव चौराहे ...