बुलंदशहर, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बृहस्पतिवार को ग्राम उदयपुर के गंगा किनारे स्थित श्री मां कुष्मांडा सेवा संस्थान में धार्मिक आयोजन किया गया। संस्थान के पीठाधीश्वर श्री 108 श्री मौनी बाबा महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में मोनी बाबा के द्वारा 108 ब्राह्मणों को विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात ससम्मान भोज कराया गया। ब्राह्मण भोज पूर्णतः वैदिक रीति-रिवाजों, मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ, जिसमें सेवा, समर्पण एवं सनातन संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली। संत-महात्मा, श्रद्धालुजन एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। अखिलानंद महाराज, सत्य कुमार गुप्ता, गिरीश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार त्यागी, शैलेंद्र सिंह, तरुण श्रीवास्तव आदि रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.