नवादा, जनवरी 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आपसी भाईचारे और स्नेह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मकर संक्रांति मिलन समारोह में नवादा विधायक विभा देवी ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि मकर संक्रांति का पर्व नई ऊर्जा और मिठास का प्रतीक है। उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रहरियों की भूमिका की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। शहर के विश्वकर्मा कॉम्प्लेक्स में मनोज सिंह चंद्रवंशी द्वारा आयोजित इस समारोह में राजनीति, समाजसेवा और पत्रकारिता जगत के प्रमुख लोगों ने शिरकत की। तिल-गुड़ की मिठास के साथ सभी ने स्नेह साझा किया। इस दौरान राजू राज, कृष्णदेव कुमार, यदुनंदन प्रसाद, नवीन कुमार, शंकर चंद्रवंशी, श्याम अग्रवाल, चेतन सुहासरिया, सहदेव विश्वकर्मा, राजेश कुमार, नयन सिंह, महंत और राम इकबाल चौहान ने भी एक-दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.