भदोही, जनवरी 11 -- भदोही, संवाददाता। मकर संक्रांति (खिचड़ी) का पर्व बुधवार यानि 14 जनवरी को जिले में मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। रविवार को अवकाश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों में पूरे दिन भीड़ लगी रही। लोगों ने बहन-बेटियों के यहां खिचड़ी पहुंचाने की परम्परा का निवर्हन किया। बता दें कि मकर संक्रांति त्योहार मान्यता के अनुसार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर, जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण अंचलों के बाजारों में सप्ताह भर से लाई-चिवड़ा, तिल, गुड़, गट्टा आदि की दुकानें सजी हैं। अवकाश के बाद भी रविवार को ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदार भी काफी उत्साहित हैं। शहर एवं ज्ञानपुर नगर में रविवार को सुबह से ही दुकानें सज गई थी। इसी तरह गोपीगंज, खमरिया, घोसिया, सुरियावां आदि नगर, जंगीगंज, ऊंज, कोइरौना आदि बाजारों में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.