अयोध्या, जनवरी 6 -- अयोध्या । मकर संक्रांति मेला 2026 व बसंत पंचमी मेला 2026 के दृष्टिगत मंडलायुक्त राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने मेला क्षेत्र यथा- राम की पैड़ी व सरयू घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे, उप जिलाधिकारी सदर, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट सहित कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम, शौचालय और अस्थाई आवासों का निर्माण कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.