कोडरमा, जनवरी 13 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। मकर संक्रांति पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। चूड़ा, तिलकुट और गुड़ से पूरा चंदवारा बाजार सज गया है। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक कार्यकर्ता भी अपने-अपने स्तर पर चूड़ा-दही वितरण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। बाजार में चूड़ा 40 से 60 रुपए प्रति किलो, गुड़ 60 रुपए प्रति किलो और तिलकुट 300 से 500 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है। कई लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने की तैयारी में हैं। देवी मंडप, झुमरी तिलैया के मुख्य पुजारी आचार्य कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि सूर्य मकर राशि में बुधवार को रात 9.19 मिनट पर प्रवेश करेंगे, इसलिए इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी, गुरुवार को मनाई जाएगी। पुजारी ने आगे बताया कि इस दिन दान का विशेष महत्व है और लोग तिल, गुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.