रांची, दिसम्बर 23 -- मांडर, प्रतिनिधि। बिआरखो धाम में हर वर्ष 15 जनवरी को आयोजित होनेवाली मकर संक्रांति पूजा सह मेला की तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसे सफल बनाने के लिए विस्तार से विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से आयोजन समिति गठित की गई। इसमें बंझिला निवासी प्रदीप महली को अध्यक्ष, सोनचिपी निवासी त्रिपुरारी तिवारी सचिव और बंझिला के सुखराम लोहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर आयुष कुमार गोप, रिशु गुप्ता, आकाश साहू, अरविंद कुमार साहू, प्रेम महतो और बबलू महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...