कटिहार, जनवरी 13 -- हसनगंज, संवाद सूत्र मकर संक्रांति के आगमन के साथ ही हसनगंज बाजारों में त्योहारों का रंग चढ़ गया है। शक्कर, लाई, चूड़ा, तिल, मुढ़ी और चना सहित अन्य पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ जुटने लगी है। सोमवार को हसनगंज बाजार में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार लोग मकर संक्रांति से पहले अपनी बहन, बुआ और अन्य रिश्तेदारों के यहां लड्डू, मुढ़ी, तिल व मिठाइयां भेजते है। इसी कारण बाजारों में रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। शक्कर-लाई व्यवसायी भवेश गुप्ता, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, संजय कुमार और महेंद्र कुमार ने बताया कि इन वस्तुओं की मांग पूरे वर्ष रहती है, लेकिन मकर संक्रांति के दौरान बिक्री में कई गुना बढ़ोतरी हो जाती है। व्यापारियों के अनुसार वर्तमान दरों में लाई 60-70 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.