औरैया, जनवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही शहर और कस्बों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। तिल, गुड़, दही, लाई, चूड़ा और खिचड़ी सामग्री बेचने वाली दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है। वहीं पतंगबाज़ी के शौकीनों के लिए रंग-बिरंगी पतंगों, मांझे और चरखियों की दुकानें सज गई हैं। मंगलवार तक खरीदारी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। फूलमती मंदिर के पास मुख्य बाजार और गेंदालाल चौराहे के आसपास लगी दुकानों पर इस बार तिल उत्पादों की मांग पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बताई जा रही है। दुकानदारों के अनुसार तिल के लड्डू, रोल, रेवड़ी, पट्टी और गुड़ मिश्रित उत्पादों की बिक्री अच्छा चल रही है। वहीं घरों में खिचड़ी दान और तिल-गुड़ वितरण की परंपरा को देखते हुए अधिकतर ग्राहक थोक में खरीदारी कर रहे हैं। संक्रांति पर होने वाली पतंगबाज़ी को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.