घाटशिला, जनवरी 5 -- घाटशिला, संवाददाता। झारखंड के लोक-संस्कृति के सबसे बड़े पर्व 'मकर संक्रांति' में अभी सप्ताह भर से अधिक का समय शेष है, लेकिन क्षेत्र में इसका उत्साह अभी से दिखाई देने लगा है। बाजारों और ग्रामीण हाटों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग नए वस्त्रों के साथ-साथ पारंपरिक पकवानों की तैयारी में जुट गए हैं। बाजारों में पीठा सामग्री और लाल साड़ी का क्रेज मकर पर्व पर पीठा बनाने के लिए गुड़, तिल, चावल का गुड़ा (आटा) और मिट्टी की हांडियों की जमकर खरीदारी हो रही है। इस पर्व में महिलाओं के बीच लाल रंग की साड़ी पहनने का विशेष रिवाज है, जिसके चलते गालूडीह समेत अन्य हाटों में लाल साड़ियों की बिक्री चरम पर है। सोमवार को गालूडीह हाट में खरीदारी के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। कुंभा बनाने की तैयारी और टुसू मेले का आकर्षण ग्रामीण इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.