नई दिल्ली, जनवरी 12 -- Makar Sankranti, मकर संक्रांति की कथा: आपके मन में भी कभी न कभी ये सवाल तो जरूर आया होगा कि मकर संक्रांति क्यों मनाई जाती है या इस त्योहार को मनाने के पीछे की वजह क्या है? हर साल जनवरी के महीने में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है, जो दुनियाभर में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल 14 या 15 तारीख को ही मनाया जाता है। मकर संक्रांति से ही सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं और खरमास की समाप्ति होती है। मकर संक्रांति का त्योहार पोंगल, बिहू, उत्तरायण और खिचड़ी के नाम से भी मनाया जाता है। इस दिन स्नान और दान विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति कि कथा और इस पर्व से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब-मकर संक्रांति से जुड़ी पौराणिक कथा- भीष्म पितामह और इच्छा ...