गया, जनवरी 3 -- मकर संक्रांति पर्व की तैयारी फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में घर से लेकर बाजार तक हो रही है। व्यवसायी कारोबार करने में तो लोग इंतेजाम करने में व्यस्त हैं। इस पर्व को लेकर गांवों की मिलों में चूड़ा कुटवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग रही है। मिल पर नंबर से चूड़ा कुटा जा रहा है। चूड़ा कुटवाने के लिए लोग मिल पर सुबह से शाम तक कतार में लग रहे हैं। मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इसमें अब दस दिन शेष बचे हैं। मकर संक्रांति को लेकर गांवों में चूड़ा कुटवाने के लिए लोगों की मिलों पर काफी भीड़ लग रही है। ऐसी स्थिति फतेहपुर, गुरपा, नावाडीह, डुमरीचट्टी, लोधवे, धनेता, रघवाचक, करियादपुर, सलैया सहित कई गांवों की मिल पर देखने को मिल रहा है। इन गांवों में चूड़ा मिल पर महिला-पुरूष ग्रामीणों की चूड़ा कुटवाने के लिए अच्छी खासी भीड़ लग रही है।...