लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मकर संक्रांति का अवकाश अब 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में कार्यकारी आदेश जारी कर दिए हैं। पहले मकर संक्रांति की छुट्टी निर्बंधित अवकाश के तहत घोषित थी। बदले हुए आदेश में इसे निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अधीन घोषित किया गया है। इससे प्रदेश के कार्यालयों में छुट्टी होने के साथ ही बैंकों में भी अवकाश रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.